साल 2021 में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021)

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा,  वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिरी महीने 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। 


साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 

दिनांक - 10 जून    

सूर्य ग्रहण का समय - 13:42 बजे से 18:41 बजे तक

दृश्य क्षेत्र - उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक व उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रुस 


साल 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण

दिनांक - 04 दिसंबर    

सूर्य ग्रहण का समय - 10:59 बजे से 15:07 बजे तक

दृश्य क्षेत्र - अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका


सूतक काल

साल 2021 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए यहां पर ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है।